Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 23 अप्रैल को सक्ती दौरा: जेठा मे चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, पहली बार कोई पीएम आ रहा

23, 04,2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सक्ती जिले के जेठा में चुनावी सभा होगी। पीएम यहां आम जनता को संबोधित करेंगे और जांजगीर चांपा लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष मे वोट करने के लिए जनता से अपील करेंगे। उनके आगमन की तैयारी की जा रही है।पीएम की सभा कलेक्ट्रेट के सामने जेठा के मैदान में होगी। यहां पर भाजपा द्वारा तैयारी की जा रही है। भाजपा का लक्ष्य पीएम की सभा में भीड़ दिखाना है। भाजपा नेताओं ने एक लाख लोगों को पीएम की सभा में लाने का टारगेट रखा है। ये कार्यकर्ता तीनों विधान सभा के हो सकते हैं। कार्यकर्ता सहित आम जनता पीएम मोदी को सुन सकें इसके लिए तीन बड़े-बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं।पहली बार आएंगे पीएम सक्ती मे यह पहला मौका होगा जब देश के किसी प्रधानमंत्री का आगमन होगा। 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी इसी लोकसभा क्षेत्र के मुख्यालय जांजगीर आए थे।5000 स्क्वेयर फीट का बनेगा मुख्य मंच प्रधानमंत्री जिस मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वह मंच भी भव्य बनाया जा रहा है। करीब 5 हजार स्क्वेयर फीट का यह वीआईपी मंच बनाया जा रहा है। इस मंच में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सीएम विष्णुदेव साय, दोनों उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी मंत्री टंकेश्वर वर्मा के अलावा अन्य मंत्री, संगठन के पदाधिकारी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।3 हेलीपैड एसपी कार्यालय के पास, एक मैदान में ही
जिले मे वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एक स्थायी हेलीपैड पहले से बना हुआ है। चूंकि देश के प्रधानमंत्री आएंगे तो उनके साथ उनकी वीवीआईपी सुरक्षा भी रहेगी। उनके हेलीकॉप्टर के साथ तीन और हेलीकाप्टर भी आएंगे। इसके अलावा एक हेलीकॉप्टर सीएम विष्णुदेव साय व स्थानीय मंत्रियों का भी होगा। इसलिए पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। एसपी कार्यालय के पास 3 हेलीपैड बनाए जा रहे हैं तो एक हेलीपैड ग्राउंड के पास ही बनाया जा रहा है, जबकि एक हेलीपैड पहले से बना हुआ है।

 

रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा