तहसील राजगढ़, -माचाड़ी-
जिला_( अलवर)- राजस्थान।
हिंदुस्तान स्काउट गाइड अलवर द्वारा किया कैम्प का शुभारंभ।

तहसील राजगढ़, मांचाड़ी,
जिला -(अलवर)
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य का मुख्यालय अलवर के तत्वाधान में सात दिवसीय कब मास्टर लीडर बेसिक कोर्स का आयोजन सरिस्का महाविद्यालय राजगढ़ मे किया जा रहा है। इस शिविर के उदघाटन में जिला सचिव श्रीमती संगीता गौड़ ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं ध्वजारोहण कर के कैंप की शुरूआत की। श्रीमती गौड़ ने सभी छात्राओं से परिचय किया। शिविर मे विद्यास्थली शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान से आए हुए सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को दौसा जिला ऑर्गेनाइजर गाइड श्रीमती नैना मीना के द्वारा स्काउटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।जिला प्रभारी सौरभ वर्मा के द्वारा आये हुये सभी अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया और बताया गया कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला है, इसका उदेश्य आत्मनिर्भर बनाना, अनुशासन सीखना है व दुसरो की सेवा ओर रक्षा करना है। जिला सचिव संगीता गौड़ द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ।स्काउट स्टाफ से छगनलाल सैनी,कुलदीप सिंह अवाना,अंकित मीणा,प्रियंका मीणा आदि मौजूद रहे।
तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है