Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन- तहसील राजगढ़,-

 

चामुंडा माता मेला कमेटी ने व बस्ती माता ने सर्व समाज हेल्प टीम को किया सम्मानित।

 

राजगढ़ उपखंड क्षेत्र में जनहित के कार्य करने वाली राजगढ़ उपखंड क्षेत्र की पहली टीम सर्व समाज हेल्प टीम को मंगलवार को चांवड माता बीगोता के स्थान पर मेला कमेटी व ग्राम वासियों ने किया सम्मानित सैतान भाकरी व रामोतार रतनपुरा ने बताया कि सामाजिक कार्य करने एवं क्षेत्र में जनहित के मुद्दे उठाने के सराहनिय कार्य को देखते हुए सर्व समाज हैल्प टीम को चावंड माता मेला कमेटी के सदस्यों ने आमंत्रित किया जिसको टीम ने स्वीकार करके टीम के सदस्य चावंड माता के मेले में पहुंचकर माता जी के मंदिर में ढोक लगाकर क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखने की प्रार्थना की उसके बाद टीम के सभी सदस्यों को मैला कमेटी ने आवाज लगाकर स्टेज़ पर पहुंचने के लिए आमंत्रित किया टीम के सभी सदस्य एक साथ स्टेज पर पहुंचे उसके बाद मेला कमेटी एवं ग्रामवासियों ने माताजी का दुपट्टा पहनाकर व टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया और टीम के जनहित कार्यों की प्रशंसा की इस सम्मान के लिए सभी सदस्यो ने टीम की तरफ से मेला कमेटी व ग्राम वासियों का आभार प्रकट करके धन्यवाद दिया और हमेशा गरीब जरूरतमंद परिवारों की सेवा के लिए जनहित के कार्य करने के लिए हमेशा तैयार रहने के लिए उपस्थित आम जनता को भरोसा दिया और माताजी के विशाल भंडारे में प्रसाद लिया। इस मौके पर कमलेश सरपंच,श्रवण मीना,रामोतार मीना, राजेश,सर्वेस टीम के सदस्य शैलेन्द्र खटाना, पूर्णमल गार्ड,विक्रम मीना,प्रकाश भाबला दुब्बी,सुनिल भाकरी,प्रमोद सैनी सकट, विक्रम फोजी,सैतान भाकरी,रामोतार रतनपुरा,भुल्या प्रजापत,राजेश डीलर,नागराज शर्मा, राजेश कोठी नारायणपुर बाई पास, विजेंद्र आदि टीम के सदस्य एवं मेला कमेटी के सदस्य, एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट ।