तहसील- राजगढ़-
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सनातन ब्राह्मण कल्याण फाउंडेशन द्वारा महाआरती के निमंत्रण बांटने का कार्य का किया शुभारंभ।

अलवर सनातन ब्राह्मण कल्याण फाउंडेशन कि और से 10 मई को परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए निमंत्रण देने का शुभारंभ जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा द्वारा प्राचीन गणेश मन्दिर चूडी मार्केट एवं परशुराम मन्दिर दिल्ली दरवाजा अलवर में न्योता देकर किया । जिसमें सनातन ब्राह्मण कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पराज शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध काशी घाट महाआरती कि तर्ज पर अलवर में इस तरह कि महाआरती पहली बार किया जाएगा । इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु मिश्रा एवं राष्ट्रीय सचिव यश जोशी ने बताया कि जिला ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जी कि शोभायात्रा यात्रा निकाली जाएगी । जिसका शहर में कई जगह पर स्वागत किया जाएगा । साथ ही प्रदेश सचिव चेतन शर्मा ने कहा कि घंटाघर पर भव्य स्टेज लगाकर भगवान परशुराम का काशी विश्वनाथ के धर्मगुरुओं एवं आचार्य द्वारा दिव्य महाआरती कि जाएगी साथ ही पुष्प वर्षा,पंच मेवा प्रसाद,टीम पदाधिकारीयों एवं आचार्यों का सम्मान, तथा शर्बत वितरण के साथ समस्त शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान अलवर जिला ब्राह्मण अध्यक्ष विशंभर दयाल शर्मा, जगराम शर्मा,स्वदेश कपिल शर्मा, महेश उपाध्याय,प्रदीप शर्मा,लखन जोशी,केपी शर्मा,यश जोशी,आदित्य शर्मा,अश्वनी जावली,बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा,विष्णु उपाध्याय,मनीष शर्मा, सचिन पंडित, केशव शर्मा,शिवा शर्मा,राघव, अंकित,अश्विन शर्मा आदि ब्राह्मण बन्धु मौजूद रहे।
तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण