Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

तहसील राजगढ़-

 

 

हिंदुस्तान स्काउट गाइड कैंप में विभिन्न गतिविधियों का दिया प्रशिक्षण।

राजगढ़- हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय अलवर के तत्वाधान में आयोजित शिविर शुक्रवार को सरिस्का महाविद्यालय थाना राजाजी में मुख्य अतिथि महंत प्रकाश दास महाराज विशिष्ट अतिथि महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती संगीता यादव,सतीश शर्मा द्वारा छात्राओं को उनका स्वावलंबन बनने की प्रेरणा दी व अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया तथा इसी कड़ी में हिंदुस्तान स्काउट गाइड की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाट्य प्रस्तुत किया जिसमें बाल विवाह कूप्रथा व नशाखोरी कृति के नाटक प्रस्तुत किया यह शिविर जिला सचिव जिला प्रभारी सौरव वर्मा के नेतृत्व में कैंप आयोजित किया गया। शिविर संचालन जिला ऑर्गेनाइजर श्रीमती नैना मीणा ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 70 छात्राओं ने सात दिवसीय मास्टर फ्लोर लीडर के स्काउट गाइड मानव सेवा पशु पक्षी सेवा व गौ माता की सेवा जन कल्याणकारी योजनाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिसमें स्काउट गाइड्स ने स्काउटिंग को किस प्रकार अपने जीवन में उतारते हुए देश भक्ति की भावना जगाने का हिंदुस्तान स्काउट गाइड अलवर जिले में बढे जोर शोर के साथ प्रगति कर रहा है। जिला प्रभारी सौरव वर्मा ने बताया कि प्राथमिक उपचार शिष्टाचार की गांठे आत्मनिर्भर बनना कैंपियर शिविर ज्वाला गीत प्रतिज्ञा नियम आपदा के बारे में अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों के बारे में जानकारी दि।इस कार्यक्रम के अवसर पर स्काउट गाइड छात्राएं,महंत प्रकाश दास महाराज,सतीश शर्मा,कुलदीप सिंह, अलवर राजस्थान,उमाशंकर दास महाराज उर्फ गुड्डू महाराज, बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा,बाबूलाल व्याख्याता,सुधा शर्मा, राजीविका ज्योति शर्मा,इंद्र यादव निदेशक सरिस्का महाविद्यालय, विश्राम सैन,विनोद यादव,बाबूलाल शर्मा, लाभ शंकर मीणा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य संगीता गौंड ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

 

तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट।