लोकेशन- तहसील राजगढ़
भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ ने गर्मियों में लगाए पक्षियों के लिए पानी के परिंडें।

-(माचाड़ीअलवर):- भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ के द्वारा गुप्ता हॉस्पिटल एवं अन्य 10 जगहों पर गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए एवं नियमित रूप से प्रतिदिन पानी डालने का संकल्प लिया।सचिव रश्मि विजय ने मिडिया कर्मी नागपाल शर्मा को बताया कि भारत विकास परिषद प्रतिवर्ष गायों की सेवा के साथ साथ गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगता है।आज इस कार्यक्रम में अध्यक्ष पदमा गोयल,सचिव रश्मि विजय,वित सचिव संगीता विजय, डॉक्टर के एम गुप्ता,जिनेंद्र जैन, लोकेश रावत, राजीव जैन,दिनेश सैन,ओमप्रकाश गुप्ता,राजेश शर्मा, अशोक विजय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने समाचार के माध्यम से गौमाता को राष्ट्र गौमाता घोषित करवायें जाने की भी राज्य सरकार से मांग की है।
तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…