लोकेशन- राजगढ़
पक्षियों के लिए लगाए पानी के परिंडे, गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की करी मांग।

(माचाड़ीअलवर):- रैणी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिनान कस्बे में बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए कस्बेवासियों ने पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था के साथ पानी के परिंडे लगाए एवं इनमें नियमित रूप से साफ पानी भरने की शपथ ली। साथ ही गौमाता कि रक्षा के साथ साथ गौमाता को राष्ट्र गौमाता घोषित करवायें जाने की राज्य सरकार से मांग की। इस मौके पर डॉक्टर कैलाश शर्मा पाटन,हनुमान मित्र मंडल के अध्यक्ष हरिओम बंसल, बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा,विपिन मिश्रा,उपेंद्र कुंडारा,जगमोहन बैरवा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।
तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है