सोशल मीडिया पर जुआ खेलते वीडियो से मिली सूचना पर कुठला पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में 30 अप्रैल को कुठला पुलिस ने जुआडियो के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता हाथ लगी है । विवरण इस प्रकार है कि सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि चाका चौराहे पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं इसके संबंध में मुखबिर द्वारा एक वीडियो भी दिया गया जिसकी तस्दीक हेतु थाना प्रभारी कुठला द्वारा टीम गठित कर चाका बाय पास ओव्हर ब्रिज के नीचे जुआ रेड कार्यवाही की गई जिसमें जुआडियान 1. सोने लाल पिता दाटू राम उम्र 19 साल निवासी बुढा थाना कुठला 2. आकाश भुमिया पिता सम्भु लाल भुमिया उम्र 24 साल निवासी बुढा थाना कुठला 3. रोहित कुशवाहा पिता कमल कुशवाहा उम्र 29 साल निवासी कन्हवारा कटनी 4. राधेश्याम मोर्या पिता बैजनाथ मोर्या उम्र 64 साल निवासी चाका कटनी के कब्जे से नगदी रकम एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किये गए ।
विशेष भूमिकाः- पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरी. के.के. सिंह, हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, दिवाकर ओझा, रामेश्वर सिंह, राहुल मिश्रा, आरक्षक बालकृष्ण तिवारी, विनोद मार्को, मनोज सिंह राजपूत आदि स्टाफ द्वारा कडी मेहनत एवं लगन से कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की है ।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल