लोकेशन – जांजगीर 
छत्तीसगढ़ में 1 मई को मनाया जाएगा बोरे बासी दिवस पीसीसी अध्यक्ष ने कांग्रेसजनों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ दिनांक 30/04/2024 जांजगीर चांपा पूछ लेना छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने लोकसभा चुनाव के बीच पिछले साल की तरह इस साल भी 1 मई मजदूर दिवस को ‘बोरे-बासी दिवस’ के रूप में मनाने निर्देश दिया है।
पीसीसी अध्यक्ष द्वारा जारी इस आशय के फरमान में कहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा मज़दूरों के सम्मान में किये गए इस अभियान की देश और विदेश में व्यापक प्रतिक्रिया हुई थी। इसलिए इस बार भी कांग्रेस के सभी साथी पहली मई को अपने अपने घरों में बोरे बासी खाकर इस दिवस को मनाएं और इसकी तस्वीरे व वीडियो सोशल मीडिया एकाउन्ट फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर शेयर करें। इस छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और व्यक्तिगत अभिमान को जनजन तक पहुंचाये।
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।