Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरदारपुर विधानसभा मे कांग्रेस ने रोड शो कर दिखाई ताकत* *नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल, विधायक प्रताप ग्रेवाल आदि रहे मौजू

लोकेशन – सरदारपुर

 

सरदारपुर विधानसभा मे कांग्रेस ने रोड शो कर दिखाई ताकत*

*नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल, विधायक प्रताप ग्रेवाल आदि रहे मौजूद*

 

 

 

सरदारपुर- लोकसभा चुनाव को लेकर सरदारपुर विधानसभा मे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन मे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, इंदौर संभाग प्रभारी कुलदीप इंदौरा, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल द्वारा अमझेरा से दसई, बरमंडल होते हुए राजोद तक रोड शो कर मतदाताओं से मुलाकात कर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की ! सुबह 11 बजे अमझेरा में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराव बख्तावरसिंह, संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवम मनावर रोड पर अमझेरा ब्लाक के कार्यालय का शुभारंभ किया! अमझेरा में कार्यालय शुभारंभ एवम कार्यकर्ता बैठक के पश्चात रोड शो ग्राम राजपुरा, बांदेडी, सगवाल, केशरपुरा, भरावदा, बालोदा, सोनियाखेड़ी, घटोदा होते हुए दसई पहुंचा जहा पर मुख्य बाजार में कार्यालय का शुभारंभ किया एवम कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई उसके पश्चात बस स्टेंड पर कांग्रेस नेताओं द्वारा नुक्कड़ सभा को संबोधित किया गया! दसई के बाद रोड शो चोटिया बालोद, हनुमंत्या पदमपुरा फाटा, खुटपला होते हुए बरमंडल पहुंची जहा पर कचहरी चौक पर नुक्कड़ सभा हुई। बरमंडल के बार लाबरिया, संदला, सलवा होते हुए राजोद में पहुंची जहा कबीर आश्रम के सामने नुक्कड़ सभा को कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया! रोड शो के दौरान समस्त ग्रामों में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया! इस दौरान मनावर विधायक हीरालाल अलावा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोजसिंह गोतम, अल्पसंख्या विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरेशी, सरदारपुर विधानसभा प्रभारी राजा बघेल, प्रदेश प्रतिनिधि सुरेंद्रसिंह पटेल, सुभाष पटेल, ब्लाक अध्यक्ष रतनलाल पडियार, बालमुकुंद पाटीदार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मैना मारू, बद्रीलाल पाटीदार, पुष्पेंद्रसिंह राठौर, मन्नालाल पुरोहित, ओम बना, सुरेश द्विवेदी, अखिलेश चंदेरिया, गोविंद पाटीदार उटावदा, शैलेन्द्र चौहान, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।राजोद के चामुण्डा चौक पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोहरलाल रजक,भारत रजक मित्र मंडल द्वारा नेताप्रतिपक्ष उमंग सिंगार, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल का भव्य स्वागत किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सरदारपुर से राहुल राठोड़ की रिपोर्ट