Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी जी आर पी पुलिस ने पकडे तीन शातिर चोर कर रहे थे ट्रेनों में चोरियां, तीन ट्रेनों में तीन यात्रियों को बनाया निशाना, पांच लाख की चोरी के जेवरात सहित पकड़े गए चोर, पूर्व के मामलों का हुआ खुलासा, पढ़ें खबर किस तरह कर रहे थे चोरियां

कटनी से ब्यूरो चीफ संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया

शातिर चोर गिरफ्तार

कटनी जी आर पी पुलिस ने पकडे तीन शातिर चोर कर रहे थे ट्रेनों में चोरियां, तीन ट्रेनों में तीन यात्रियों को बनाया निशाना, पांच लाख की चोरी के जेवरात सहित पकड़े गए चोर, पूर्व के मामलों का हुआ खुलासा, पढ़ें खबर किस तरह कर रहे थे चोरियां

कटनी। प्लेटफार्म व चलित ट्रेनों, आउटरों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु सुश्री शिमाला प्रसाद पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर एवं लोकेश मार्को उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के व्दारा दिये गये निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सारिका पाण्डेय के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी निरी. अरूणा वाहने जीआरपी थाना कटनी एवं स्टाफ द्वारा तीन शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है। कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि लोकसभा निवार्चन 2024 को दृष्टिगत रखते हुये गत 2-3 मई की दरमियानी रात रेलवे स्टेशनों एवं आउटर्स की आकस्मिक चेकिंग की जा रही थी। रात्रि गस्त करते समय रेलवे स्टेशन कटनी साऊथ आऊटर के पास थाने के निगरानी बदमाश को दो अन्य पूर्व के अपराधियों के साथ संदिग्ध हालत में घूमते देखा गया। जिन्हे थाना लाकर बारीकी से पूछताछ की गयी तो तीनो ने सात माह पूर्व 7 अक्तूबर 23 को सारनाथ एक्स. के एसी कोच में वाराणसी से रायपुर की यात्रा कर रही स्वाति सिंह का लेडीज पर्स चोरी करना स्वीकार किया। चोरी गए पर्स में सोने चाँदी के जेवरात कुल कीमती 5 लाख रु. रखे हुये थे। उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया व चोरी किये जेवरातो में से दो जोड कान का लटकन, एक जोड चाँदी की पायल, एक जोड चाँदी की बिछिया, एक जोड सोने का टाप्स, एक जोड कान का सोने का झुमका, एक मंगल सूत्र सोने का, चार सोने की अंगूठी कुल कीमती 3 लाख 87 हजार 530 रु. का तीनो आरोपियो के कब्जे से जप्त किया गया हैं। इस मामले का एक अन्य आरोपी फरार हैं। अन्य चोरियां भी काबुली अन्य मामले में 13 फरवरी 24 को ट्रेन अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे फरियादी श्याम पासवान का एक बैग जिसके अंदर सोने चाँदी के जेवरात कुल कीमती 90 हजार रु. का चोरी करना स्वीकार किया। जिसका मसरुका आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। इसी तरह 22 मार्च 24 को ट्रेन 01471 पुणे दानापुर एक्सप्रेस से यात्रा कर रही फरियादिया नाजमा खातून का लेडीज पर्स जिसमें सोने की एक जोड बाली व नगदी 5 हजार रु. चोरी करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के कब्जे से सोने की बाली कीमती 14 हजार 500 रु. का जप्त किया गया हैं। आरोपियो के पास से कुल 4 लाख 91 हजार 580 रूपये का मशरुका बरामद किया गया।

आरोपियो को गिरफ्तार कर मामलो के माल बरामद करने में लगे अधिकारी, कर्मचारियो को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद ईनाम से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गयी हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी
उक्त प्रकरण में राहुल पिता प्रताप सिंह गौंड उम्र 28 साल निवासी भीमराव चौक झर्राटिकुरिया थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी, सौरभ उर्फ कुल्हाडा पिता स्व बलराम परिहार उम्र 24 साल निवासी ग्राम रजवई थाना मझौली जिला जबलपुर, राजू उर्फ रंजीत पिता प्रताप सिंह गौंड उम्र 27 साल निवासी मस्जिद के पीछे झर्राटिकुरिया थाना रंगनाथ नगर जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई में निरीक्षक अरूणा वाहने, उप निरीक्षक अनिल मरावी, उप निरीक्षक अजय सिंह, सहायक उप निरीक्षक एल.पी. झारिया, सहायक उप निरीक्षक निर्दोष टोप्पो, प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक सागर उपाध्याय, प्रधान आरक्षक रवि माझी, आरक्षक प्रवीण तिवारी, आरक्षक सरफारज खान, आरक्षक नारायण मिश्रा, आरक्षक सुनील परस्ते, आरक्षक शिवेन्द्र सिंह, आरक्षक मुकेश पाण्डेय,आरक्षक अंकित यादव,आरक्षक घनश्याम दीक्षित, आरक्षक शोयब अब्बासी, आरक्षक नवाब सिंह की अहम भूमिका रही।