ओव्हर लोडिंग वाहनों के विरुद्ध कुठला पुलिस की कड़ी कार्यवाही
कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में क्षेत्र में ओव्हर लोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसमें थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में दिनांक 01 मई 2024 के रात्रि थाना कुठला क्षेत्रान्तर्गत चाका बायपास में ओव्हर लोडिंग करने पर हाईवा क्रमांक MP34ZB6649 एवं MP15ZC2774 के वाहनो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 22,000 रुपये समंस शुल्क प्राप्त किया गया ।
विशेष भूमिकाः- पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन जी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरी. के.के. सिंह, सहायक उप निरीक्षक तीरथ तेकाम, प्रधान आरक्षक नंदकिशोर अहिरवार, आरक्षक सतेन्द्र सिंह, आदि स्टाफ द्वारा कडी मेहनत एवं लगन से कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की है ।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल