गरीब की बेटी ने पायी सफलता- परासिया न्यायालय से मात्र एक पीएससी में सफल
परासिया:- परासिया वासियो के लिए एवं परासिया न्यायालय परिवार का उस वक्त खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब परासिया निवासी गरीब बेटी एडवोकेट शाहजहां अंसारी ने सहायक जिला लोक अभियोजक के पद पर सफलता पा ली और परासिया न्यायालय की एकमात्र गरीब बेटी ने इस कामयाबी को हासिल किया है।
परासिया में निवास करने वाली इस गरीब बेटी के पिता टेलर हैं एवं उनके पति साधारण गेराज चलाते हैं। रिजल्ट आते ही परासिया एवं समस्त जिले में खुशी की लहर दौड़ गई बधाई देने वालों को ताता लग गया इस कामयाबी के लिए शाहजहां अंसारी ने अपने परिजनों का आभार माना है एवं एडीपीओ घनश्याम प्रजापति जी के मार्गदर्शन को सराहा है एवं अपने अधिवक्ता साथी संध्या सूर्यवंशी हेमलता बनकर श्री कुंदन सराठे एवं श्री बृजलाल वर्मा और अधिवक्ता संघ परासिया का आभार माना है बधाई देने वालों में कमलनाथ जी नकुल नाथ जी एवं जिले के अनेकों गणमान्य अधिवक्ता एवं न्यायाधीश शामिल है इस अवसर पर स्टेट हेड आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट एस के जागीरदार ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। और सभी ने शाहजहां अंसारी के उज्जवल भविष्य की कामना की है


More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।