कार्यालय :- एड. मौसूफ बिट्टू, वरिष्ठ पार्षद /पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम कटनी
खदान अनुमति के विरुद्ध पोस्ट कार्ड महाअभियान शुरू हो चुका है :एड. मौसूफ बिट्टू
कटनी, माधव नगर रिहाईशी क्षेत्र जागृति पार्क के ठीक बाजू से एवं अनेकों कॉलोनी के बाजू से प्राप्त जानकारी अनुसार खदान शुरू करने की तैयारी की जा रही है और इस संबंध में लगभग हर विभाग से भ्रामक जानकारी देकर अनुमति प्राप्त कर खदान माफियाओं द्वारा जल्द कार्य शुरू किया जाएगा ऐसा समाचार पत्रों के माध्यम से सुनने और जानने में आ रहा है जिस पर तत्काल तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पार्षद एडवोकेट मौसूफ बिट्टू द्वारा पूर्व में ही गंभीर चेतावनी दे दी गई और स्पष्ट शब्दों में यह कह दिया था कि यदि खदान शुरू की जाती है तो जबरदस्त उग्र आंदोलन किया जाएगा जिस तारतम्य में आज भी वरिष्ठ पार्षद मौसूफ बिट्टू एवं पार्षद प्रियंका बिट्टू द्वारा पोस्टकार्ड अभियान के तहत आमजन से मिलकर पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को भेजे जा रहे हैं जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों से संपर्क कर पोस्टकार्ड लिखाया गया और भेजा गया आज जागृति पार्क में लोगों से मिलकर खदान माफियाओ द्वारा की गई कार्यवाहियों की जानकारी दी गई और पोस्टकार्ड अभियान को आगे बढ़ाया गया .
भवदीय
एड. मौसूफ बिट्टू
पार्षद/पूर्व नेता प्रतिपक्ष
नगर पालिक निगम कटनी
9827273786

More Stories
सलैया जलाशय मरम्मत कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, 1 करोड़ 72 लाख की लागत, पटल फीलिंग बिना ही दिखाया पूर्ण, 35 लाख के फर्जी बिलों का आरोप
इमलिया धान खरीदी केंद्र में फर्जी तौल का आरोप, एक ही नाम से तीन गांवों के खसरा नंबर पर तुली धान, नियमों पर उठे सवाल
महाशिवरात्रि पर नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में आस्था का सैलाब भोलेनाथ की भव्य बारात में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल