
ग्वालियर झांसी N H 44 हाईवे स्थित आंतरी थाना क्षेत्र के कल्याणी तिराहे के पास मंगलवार की दोपहर को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि एक गौवंशों से भरा कंटेनर तस्करी के उद्देश्य से ग्वालियर की और से आ रहा है। तभी कार्यकर्ताओं ने सक्रियता दिखाकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घेराबंदी कर कंटेनर को रोका और वहीं वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी हाइवे पर भारी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे जिनके द्वारा कंटेनर को खुलवाया गया, जिसके अंदर से करीबन 25 गौवंश जीवित अवस्था में बन्द मिले, इसके बाद कंटेनर चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हुआ।

वही पर हिन्दू संगठन से जुड़े युवा विनोद पाल सिंह अंतरी और रवि शर्मा ग्राम बझेरा ने बताया कि गौसेवकों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर को हिरासत में लिया है और कंटेनर क्रमांक RJ 14 GL 7214 के चालक के खिलाफ गौवंश अधिनियम व क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की कार्यवाही की गई ।

More Stories
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है