Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अब पेंटियम प्वाइंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन से निकलेंगे लॉ विशेषज्ञ, भारतीय विधिज्ञ परिषद से मिली नए पाठ्यक्रमों की मान्यता-

अब पेंटियम प्वाइंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन से निकलेंगे लॉ विशेषज्ञ, भारतीय विधिज्ञ परिषद से मिली नए पाठ्यक्रमों की मान्यता-

शहर में स्थित पेंटियम प्वाइंट ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है। आपको जानकारी देते हुए हर्ष हो रहा है कि इस महाविद्यालय की स्थापना सन 2002 में की गई थी। तब से लेकर आज दिनांक तक महाविद्यालय द्वारा सामान्य शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कई नवीन पाठ्यक्रमों को संचालित किया जा रहा है सत्र 2024-25 में महाविद्यालय द्वारा विंध्य को एक नई उपलब्धि दी गई, जहां पर भारतीय विधिक परिषद द्वारा 29 मई 2024 को बीकॉम एलएलबी 5वर्षीय,बी बी ए एलएलबी 5 वर्षीय, जैसे रोजगार मुखी पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने की सहमति दी गई । सत्र 2022-23 में पेंटियम प्वाइंट टेक्निकल कॉलेज(कॉलेज ऑफ़ लॉ ) को भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा बी ए एलएलबी 5 वर्षीय ,एलएलबी 3 वर्षीय तथा जैसे पाठ्यक्रमों की सहमति पूर्व मे मिल चुकी है जो महाविद्यालय मे संचालित है साथ ही महाविद्यालय मे एलएलएम 2 वर्षीय पाठ्यक्रम का संचालन भी हो रहा है।संस्था के मुख्य प्रबंध संचालक श्री बी एन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया की उनका मकसद विंध्य के छात्रों के लिए बेहतर भविष्य प्रदान करना है, जिन पाठ्यक्रमों के लिए यहां का छात्र बाहर जाकर पढ़ाई करता है तथा महंगी फीस भरता है, उसको अब ऐसे रोजगारमुखी पाठ्यक्रम अपने शहर रीवा में ही उपलब्ध कराने का सपना है, जो अब पूर्ण होता दिख रहा है। ऐसे पाठ्यक्रम मध्य प्रदेश मे केवल एक दो बड़े शहरों मे ही अब तक उपलब्ध थे,साथ ही उन्होंने बताया की अब प्रबंधन के साथ विधि और वाणिज्य के साथ विधि का ज्ञान भी मिलेगा,जिससे छात्र-छात्राओं के रोजगार के अवसरो मे वृद्धि होगी। पूर्व में इस महाविद्यालय के कई छात्र राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित हुए हैं,कई राजपत्रित अधिकारी है जो अपनी सेवाएं राज्य तथा राज्य के बाहर दे रहे है।महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयार किए गए भवन की तारीफ तथा प्रशंसा भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा भी की गई थी। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा इन नवीन कोर्सों का संचालन पेंटियम प्वाइंट कॉलेज आफ लॉ हरदी परिसर में किया जाएगा जहां छात्राओं को लॉ से संबंधित संपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं।नेट जेआरएफ,पीएचडी जैसी योग्यताएं रखने वाले प्राध्यापक,अत्याधुनिक सुविधाओं से उपलब्ध क्लासरूम, वाताअनुकूलित स्मार्ट क्लास, इंटरनेट उपलब्ध कंप्यूटर क्लासरूम, लीगल ऐड क्लीनिक,खेल का मैदान, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कॉमन रूम, बस की सुविधा आदि सुविधाएं छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध कराई गई है। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा भारतीय विधिज्ञ परिषद के सभी मापदंडों का पालन किया गया है।