Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर महोदय के श्रेय में अपराधी व्यक्ति को जिला बदल नहीं किया गया

बड़वारा। अपराधी श्रेणी के व्यक्ति द्वारा कुछ राजनीतिक संरक्षण के वजह से बड़वारा में आशीष गुप्ता एवं भाई अनुराग गुप्ता ने बड़वारा क्षेत्र में आतंक मचा के रखा है इनके द्वारा गैर आदिवासी की जमीन नामकरण करवाना, शासकीय जमीन अपने नाम करना, थाने की जमीन पर कब्जा करना एवं गुंडागर्दी करना। इनके कई अपराधी प्रकरण दर्ज है। मगर पुलिस विभाग एवं कलेक्टर महोदय द्वारा उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई एक तरफ पुलिस अधीक्षक महोदय कह रहे हैं कि कोई अपराधी बचेगा नहीं मगर बड़वारा में आशीष गुप्ता एवं उसके भाई जो की अपने आप को नेता बताते हैं इनके ऊपर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती क्योंकि इनके ऊपर राजनीतिक संरक्षण है और कुछ बड़वारा के नेता है जिनके द्वारा कलेक्टर सर को तत्काल पूर्ण कर दिया जाता है जो कि अपराधियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। कल इनकी फिर से शिकायत पुलिस अधीक्षक महोदय एवं डीआईजी जबलपुर को की गई है एवं मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया गया है। मगर अब देखना होगा कि प्रशासन इस और किस प्रकार का ध्यान देगा और कार्यवाही करेगी कि नहीं।