Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – सरदारपुर

 

छः दिवसीय पंचकुंडीय श्रीराम मारुति महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न।

 

सरदारपुर- राजोद ग्राम झिझोंटा में छः दिवसीय पंचकुंडीय श्रीराम मारुति महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ ही शनिवार को सम्पन्न हो गया। इस दौरान गंगा पूजन, कलश यात्रा,निकाली गई,प्रति दिन आवाहित देवताओं के निमित्त यज्ञनारायण भगवान को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में यजमानों द्वारा आहुतियां प्रवाहित प्रदान की गयी। भगवान भोलेनाथ का रोजाना आकर्षक श्रंगार पण्डित जगदीश चन्द्र उपाध्याय द्वारा अभिषेक किया गया। हनुमान मंदिर में रामभक्त हनुमान जी का अभिषेक व श्रंगार पण्डित रामानंद उपाध्याय ने करवाया। राम मंदिर में विशेष अभिषेक भी हुआ,भगवान को वस्त्र भेंट किये गए। शनिवार को आवाहित देवताओं की विशेष पूजन अर्चन की गई, तथा यज्ञनारायण भगवान को आहूतियो के माध्यम से पूर्णाहुति देकर यज्ञ कार्य सम्पन्न हुआ। महाआरती के पश्चात सभी ब्राह्मणों का समिति की और से यजमानों ने सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर यज्ञाचार्य पण्डित किशोरी लाल उपाध्याय ने आशीष वचन देते हुए कहा कि झिझोंटा ग्राम के लोग धर्म के रास्ते पर चल सनातन धर्म की रक्षा में लगे हुए है,उन्होंने कहा कि यज्ञ करवाना साधारण कार्य नही है, योग्य पण्डित,योग्य यजमान,योग्य कार्यकर्ता और योग्य स्थान जब मिलते है तो यज्ञ करवाना सफल होता है ग्राम झिझोंटा इन नियमो पर खरा उतरा है। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। आगामी वर्ष 2025 में श्री लक्ष्मीनारायन महायज्ञ की तारीख की घोषणा समिति की और से प्रकाश धाकड़ ने की। कार्यक्रम का संचालन पण्डित सुरेश द्विवेदी ने किया।

 

सरदारपुर से राहुल राठोड़ की रिपोर्ट