ब्रेकिंग
कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया कृषि उपज मंडी पहुंच कर स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण
कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने शनिवार की शाम को कृषि उपज मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सशस्त्र सुरक्षा बल और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर चौकस मिले।
विदित हो कि लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र खजुराहो की विधानसभा मुड़वारा, बहोरीबंद एवं विजयराघवगढ़ सहित लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र शहडोल की विधानसभा बड़वारा में मतदान पश्चात ईव्हीएम मशीन पूर्णं सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में सशस्त्र सुरक्षा बल की निगरानी में रखी गई हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से एल ई डी टीवी स्क्रीन पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा स्ट्रांग रूम पर नजर रखी जा रही है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश देते हुए निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया।

More Stories
बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा 100 बच्चों को ड्रेस वितरण, खिल उठे नन्हे चेहरे
निगम प्रशासन की सख्ती: किराया बकाया पर तीन दुकानों में तालाबंदी
वसूली कार्य में निरंतर लापरवाही बरतना निगम के 6 कर्मियों को पड़ा महंगा निगमायुक्त ने अपनाया सख्त रुख, दो कर्मियों की रोकी वेतन वृद्धि,चार कर्मियों को दिया चेतावनी वसूली कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं – निगमायुक्त सुश्री परिहार