लोकेशन – छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा की राजनीति में जिले के लाल विवेक बंटी साहू ने एक लाख से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रचा इतिहास

छिंदवाड़ा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाला गढ़ अब ढह गया है कांग्रेस को वंशवाद की राजनीति करना पड़ा महंगा देश की राजनीति में छिंदवाड़ा जिले में लोकसभा चुनाव के परिणाम मंगलवार को मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी को पछाड़ते हुए भाजपा के विवेक बंटी साहू ने एक लाख से अधिक मतों से जीतकर जिले की राजनीति में इतिहास रच दिया है।
छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस का साथ 50 वर्षों से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी पत्नी और उनके पुत्र नकुलनाथ जिले में सांसद का दायित्व निभा चुके हैं।पूर्व में कमलनाथ जिले के सांसद रहते हुए उद्योग मंत्री का सफर तय कर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफर तय कर चुके हैं। 5 वर्षों से कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ ने जिले में सांसद बनकर कमान संभाल रखी थी। किंतु वर्ष 2024 में छिंदवाड़ा जिले की सीट कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली इस चुनाव में कांग्रेस को हर का सामना करना पड़ा है जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है । और इस बार छिंदवाड़ा जिले से भाजपा के प्रत्याशी विवेक बंटी साहू एक लाख से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराकर इतिहास रच दिया है । इस बार भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व और भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण भाजपा को बंपर जीत मिली है भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ कई जगहो पर पटाखे एवं आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।
छिंदवाड़ा से विक्की चौहान की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है