ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि अब 10 जून

➡️ कटनी – भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम योजना अंतर्गत वर्ष 2024 (विपणन वर्ष 2024-25) ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए अंतिम रूप से 5 जून की तिथि निर्धारित की गई है। जिसे बढाकर अब 10 जून कर दिया गया है।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक ने बताया कि जिले के निर्धारित केंद्रों पर पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ है। उन्होंने समस्त किसानो से अनुरोध किया है कि ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उड़द के पंजीयन के लिए www.mpeuparjan.nic.in ई-उपार्जन पोर्टल पर समितियों में स्थापित पंजीयन केन्द्र, उचवदसपदम, कियोस्क, किसान एप, कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्र एवं साईवर कैफे के माध्यम से अपना पंजीयन कराये।
कटनी से अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट

More Stories
हनुमान जयंती पर श्रद्धा का सैलाब: श्री राम दूत सेना ने किया भव्य भंडारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
सर्वाधिक राजस्व वसूली कर नगर निगम ने रचा नया इतिहास, राजस्व में ऐतिहासिक उछाल वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड वृद्धि, पिछले वर्षों के आंकड़े पीछे छूटे अभियान और नवाचार बने सफलता की कुंजी करदाताओं की जागरूकता से मिला अभूतपूर्व परिणाम रिकॉर्ड वसूली से विकास कार्यो को मिलेगी नई रफ्तार
बैंक से 13 लाख की चोरी का खुलासा, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार