Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – अमरवाड़ा

 

अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव की रणनीति पर मुख्यमंत्री- सांसद के साथ भाजपा नेताओं ने किया गहन मंथन

मुख्यमंत्री निवास बुलाए गए अमरवाड़ा विधानसभा के प्रमुख नेताओं गहन चर्चा

 

छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा –

विधानसभा उपचुनाव के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में छिंदवाड़ा जिले के नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू सहित अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर उपचुनाव की रणनीति पर मंथन कियाI

 

चुनाव तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद अमरवाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक राजा कमलेश शाह,जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवशी,विधानसभा प्रभारी नितिन तिवारी को भोपाल बुलाया गया I

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने लोकसभा चुनाव के परिणाम एवं उपचुनाव में संगठनात्मक तैयारी की समीक्षा की I भाजपा विधानसभा प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि उपचुनाव को लेकर पार्टी गंभीरता से तैयारियां प्रारंभ कर चुकी हैIलोकसभा की तरह प्रत्येक बूथ पर दस प्रतिशत वोट बढ़ाने के लक्ष्य के साथ विधायक बनाना ही लक्ष्य है I उपचुनाव में भी निश्चित रूप से भाजपा विजयी होगी I आगामी सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,सांसद विवेक बंटी साहू अमरवाड़ा आकर चुनाव अभियान का शुभारंभ करेगें I

 

छिंदवाड़ा से विक्की चौहान की रिपोर्ट