Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गैंगरेप के आरोपियों को कटनी जीआरपी नें किया गिरफ्तार

गैंगरेप के आरोपियो को कटनी जीआरपी नें गिरफ्तार किया है। एक आदिवासी पीडिता नाबालिक जो सीधी जिले की रहने वाली हैं जिसके साथ विगत 4,5 दिवस पूर्व थाना जैतवारा के ग्राम कोठरा के अतर्गत सामूहिक दुष्कर्म का मामला अज्ञात आरोपियों द्वारा किया गया था जो घटना रेल्वे स्टेशन सतना के बाहर से एक व्यक्ति मोटर साईकिल से लेकर गयें थे और रास्ते में अपने साथी को बुलाकर शहर में पीडिता को घुमाने के पश्चात घटना को अंजाम दिया।

जीआरपी पुलिस द्वारा शहर के पेट्रोल पम्पो एवं शहर सतना में विभिन्न जगह लगे सीसीटीव्ही कैमरो एवं शराब दुकान में लगे कैमरो को चेंक किया गया। पीडिता दो युवको के साथ मोटर साईकिल मे बैठी देखी गई जो आरोपी रामागोविन्द कुशवाहा एवं दीपक रजक के रुप में चिंहित हुयें जिनकी तलाश संभावित स्थानो पर की गई। आरोपी को दिनाक-14.06.2024 को पकड कर पूछताछ की गई। इन लोगों ने पूछताछ अपराध घटित करना स्वीकार किया।

घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल जप्त की गई हैं एवं आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया जिन्हे न्यायालय पेश किया जा रहा हैं। मामले में रामागोविन्द कुशवाहा पिता रामविश्वास उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम जैतवारा पोस्ट आमा थाना सिंहपुर जिला सतना, दीपक रजक पिता इन्दलाल रजक उम्र 25 वर्ष निवासी शुक्ला बरदाडीह भरजुना रोड बार्ड क्र-10 थाना कोलगवां जिला सतना। आरोपी रामागोविन्द कुशवाहा के कब्जे से 1. मोटर साईकिल HERO HF DELUX कंपनी की जिसका चेंचिस नं-MBLHAW022452 एवं आरोपी दीपक रजक के कब्जे से 2. मोटर साईकिल SP SHINE ब्लैक रेड कलर की नं-MP19ZG7409 है चेंचिस नं MF4ZC942DRG357220 जप्त किया गया हैं

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद के मार्ग दर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल कटनी सुश्री सारिका पाण्डेय के नेतृत्व में निरीक्षक अरुणा बाहने, एवं चौकी प्रभारी जीआरपी सतना उप निरीक्षक राजेश राज एवं उप निरीक्षक एल.पी. कश्यप, सहायक उप निरीक्षक आर.एस. शुक्ला, प्रधान आरक्षक .321 अशोक तिवारी प्रधान आरक्षक दयाचंद तिवारी,आरक्षक प्रशान्त यादव, अंकित यादव,आरक्षक 182 अरुण,आरक्षक 39 कमलेश,आरक्षक 109 धर्मेन्द्र गुप्ता आरक्षक 77 अमित,आरक्षक 562 धर्मेन्द्र राजडर, आरक्षक 518 अनुज कुमार, महिला आरक्षक 138 खुशबू सिंह, महिला आरक्षक 123 प्रिया सिंह, महिला आरक्षक .महिला आरक्षक 289 सुमन कचेर , एवं सायबर सेल जबलपुर प्रआर. सागर उपाध्याय, रवि मांझी, एवं समस्त जीआरपी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही

 रिपोर्टर ब्यूरो चीफ संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया कटनी 9669835050