लोकेशन= जिला श्योपुर
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक नेहा सिंह एवम ब्लॉक समन्वयक नीतू सिंह के निर्देशन में

एंकर = जल गंगा संवर्धन अभियान एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून से 16 जून तक चलाए जा रहे पखवाड़े के अंतर्गत संस्था द्वारा कार्यक्रम किए जा रहे हे।
आज जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतिम दिन नवांकुर संस्था मातृ छाया संस्थान के नेतृत्व में शहर की सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर गुप्तेश्वर महादेव पर श्रम दान किया।
जिसके तहत सीप नदी के गहरीकरण के साथ ही आस पास भारी मात्रा में फैली पॉलिथीन और कचरे को इकट्ठा किया एवम साफ सफाई की साथ ही पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से मंदिर प्रांगण में पोधारोपण किया गया।
इसके साथ ही सभी जन समुदाय को शपथ दिलाई गई की पर्यावरण को साफ सुथरा रखना हम सभी का कर्तव्य हे हम समय – समय पर पौधारोपण करे जिससे समाज में एक जन जागरण का कार्य लगातार बना रहे।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक नेहा सिंह, कराहल ब्लॉक कोर्डिनेटर नीतू सिंह, गायत्री परिवार के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश जी पाराशर, महात्मा गांधी सेवा आश्रम प्रबंधक जय सिंह जी जादौन, जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश जी शर्मा, पतंजलि योग समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश जी टकसाली, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य मधु लता जी सोनी, संकीर्तन परिक्रमा के प्रभारी रामअवतार जी शर्मा, अभिनव साख सहकारी संस्था के प्रबंधक राकेश जी शर्मा, राष्ट्र भक्त युवा संगठन के अध्यक्ष संजय मंगल, समाजसेवी कमल सिंह जी गौतम, सुधाकर जी पचौरी, मेंटर विप्लव शर्मा, कुलदीप शर्मा, हरिओम गर्ग, लवलेश शर्मा, अक्षय जैन, आदि समाजसेवी उपस्थित थे।
श्योपुर से = गुलाब सिंह मारु की रिपोर्ट

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण