Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, देर रात्रि हिरन नदी पुल के पास की घटना, पुलिस ने लिया प्रकरण जांच में 

लोकेशन – जबलपुर

 

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल, देर रात्रि हिरन नदी पुल के पास की घटना, पुलिस ने लिया प्रकरण जांच में

जबलपुर जिले की ग्रामीण क्षेत्र तहसील सिहोरा खितौला में चल रहें बड़े बड़े वाहन से आये दिन नगर सीमा सहित नेशनल हाइवे 30 पर रोजाना ही एक्सीडेंट की घटनाएं अख़बारो की सुर्खियों में नजर आती है! वहीँ बिना नंबर के वाहन और कम उम्र के वाहन चालकों को सड़क परिचालक नियम की आहवेलना करते रात दिन वाहन बे धड़क रूप से नगर में दौड़ रहें है! इन लोंगो की वजह से आये दिन किसी न किसी व्यक्ति की दुर्घटना के कारण मौत हो जाती है! जिसका जिम्मेदार कौन बने?

बीती रात ऐसा ही एक मामला खितौला थाना क्षेत्र में घटित हुआ! घटित हुई घटना की जानकारी – खितौला पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि खितौला मझगवां सड़क मार्ग पर हिरन नदी के पास शुक्रवार की रात्रि 10:30 बजे के दौरान एक मोटर साइकिल सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया! इस घटना से सवार दो युवकों के घायल होने की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 100 पर दी! घटना की जानकारी लगते ही खितौला पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर देखा तो एक घायल हालत में तड़प रहा था! वहीँ दूसरे ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया था! दोनों घायल को सिहोरा शासकीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया! जहां डॉक्टरों द्वारा चैकप के दौरान खितौला निवासी 19 वर्ष सत्यम कोल की मौके पर ही मौत होना बताया! साथ दूसरे साथी राजू रैकवार को गंभीर रूप से घायल होने के कारण डाक्टर ने सिहोरा अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया! इस घटना को लेकर खितौला पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुये पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा मरचूरी पहुंचाया गया! जिसका पोस्टमार्टम शनिवार को सुबह 10 बजे किया गया! ,पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के टक्कर मारकर ड्राइवर द्वारा वाहन लेकर फरार हो जाने का प्रकरण दर्ज कर गवाहों के द्वारा बताए गए आधार पर अज्ञात वाहन और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

इनका कहना – खितौला थाना प्रभारी संगीता सिँह ने मीडिया को बताया कि खितौला थाना अंतर्गत हिरन नदी के पास की हुई घटना में 19 वर्ष सत्यम कोल की मौत हो गईं थीं! वहीं दूसरे घायल को जिला अस्पताल रिफर किया गया है अज्ञात वाहन एवं वाहन चालक की जल्द ही गिरप्तार कर लिया जायेगा!

 

जिला ब्यूरो अमित परौहा की रिपोर्ट

 

जबलपुर!