Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – छिंदवाड़ा

 

मेरी पहली सांसद निधि भगवान श्री परशुराम व ब्रम्ह समाज के लिए होगी समर्पित:-विवेक बंटी साहू

 

*ब्रम्ह समाज कल्याण मडल ने किया भव्य स्वागत।*

ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल छिंदवाड़ा के द्वारा आज नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू का स्वागत मिश्रा कॉलोनी स्थित ब्रम्ह समाज कार्यालय में सामाजिक सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भी उपस्थित थे।सांसद श्री साहू ने अपने उद्बोधन में आने वाले समय मे उनकी जो सांसद निधि आएगी उसमे से सर्वप्रथम 10 लाख रुपये की राशि ब्रम्ह समाज को देने की घोषणा की।श्री साहू ने कहा कि उनकी पहली सांसद निधि ब्रम्ह समाज और भगवान श्री परशुरामजी को समर्पित होगी।पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने सामाजिक लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आपके ऊर्जावान जिला अध्यक्ष विजय पांडे के अथक प्रयासों से जो भवन निर्माण कार्य चल रहा हैं उसमे हमारे जिले के नए सांसद और वो आपके साथ हर कदम खड़े है और आने वाले समय श्री सक्सेना ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल के अध्यक्ष एव नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे ने अपने स्वागतीय भाषण में नवनिर्वाचित सांसद को सम्पूर्ण समाज की ओर से बधाई दी एवं श्री साहू द्वारा 7 माह पूर्व में राज्यसभा सांसद एल मुरुगन की सांसद निधि से 5 लाख रुपये जो समाज के खजरी स्थित नव निर्माणाधीन भवन के दिलवाई गई थी इसके लिए सम्पूर्ण समाज की ओर से श्री साहू का धन्यवाद दिया और सम्मान किया। मंच संचालन अंशुल शुक्ला ने किया एव आभार प्रदर्शन रोहित द्विवेदी ने किया।

 

छिंदवाड़ा से पंकज दुबे की रिपोर्ट