लोकेशन – लोधीखेडा
नगर के विभिन्न संस्थाओं में योग दिवस मनाया

लोधीखेडा – दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नगर के विभिन्न शासकीय संस्था जिसमें शासकीय कालेज, सामुदायिक मंगल भवन तथा शासकीय कन्या हाई स्कूल में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया|सामूहिक योग कार्यक्रम के अवसर पर जन भागीदारी अध्यक्ष दिनेश रायकवार ने कहा कि पीएम के प्रयासों से एक के 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई है|उन्होंने कहा कि तन और मन को शांत और स्वस्थ रखने के लिए योग करना बहुत जरूरी है,योग करने से शारीरिक और मानसिक दोनों लाभ मिलते हैं|यह तनाव,चिंता को कम करने में भी सहायक हैं| इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवकुमार बघेल,जनप्रतिनिधी तथा कालेज व स्कूली छात्र-छात्राएं और संस्था प्रमुख एवं अधिकारी,कर्मचारी मौजूद थे|
लोधीखेडा से भीमसेन धंतोले की रिपोर्ट

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…