Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – सागर

 

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिल्ली प्रवास के दौरान की केंद्रीय मंत्रियों से भेंट

 

 

भारतीय जनता पार्टी की पुनः देश में सरकार बनने पर गृह मंत्री अमित शाह से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कि भेंट*

 

सागर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली प्रवास पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का मुलाकातों का दौर शुरू है जिसमें केन्द्रीय मंत्रियों से एवं संगठन के पदाधिकारियों से भेंट कर रहे हैं। सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिल्ली प्रवास के दौरान भेंट कर आर्शीवाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मंत्री श्री राजपूत ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को देश में पुनः भाजपा की सरकार बनने पर शुभकामनायें एवं बधाई दीं। मध्यप्रदेश की 29 की 29 सीटें भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती है। प्रदेश में इंदौर के बाद सुरखी सार्वधिक मतों से भाजपा जीती है जबकि इंदौर में कांग्रेस का प्रत्याशी मैदान में नही था इस हिसाब से देखा जाये तो सुरखी विधानसभा पहले नंबर पर भाजपा को विजय दिलाने में स्थान रखती है। दिल्ली प्रवास के दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय पर्यावरण वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय राज्य मंत्री एल.मुर्गन सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के पदाधिकारियों से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री राजपूत ने मध्यप्रदेश विकास एवं संगठन को लेकर चर्चा की।

 

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर*