ब्रेकिंग समाचार
लोकेशन प्रताप नगर निर्मला ऑडिटोरियम जयपुर राजस्थान
रिपोर्टर प्रियंका मलिक कैमरामैन रोहित कुमार
मोबाइल नंबर 6376835017
क्वेर इंडिया गॉट टैलेंट एंड ब्यूटी कांटेस्ट का सफल आयोजन
-प्रताप नगर स्थित निर्मला ऑडिटोरियम में शुक्रवार को हुआ कार्यक्रम

-कार्यक्रम का उद्देश्य तृतीय लिंग के लोगों में छिपीे प्रतिभा को मंच प्रदान करना
ै
जयपुर। श्री हरी वैश्विक वैष्णव संस्थान और खनक चित्रा एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में प्रताप नगर सेक्टर 17 स्थित निर्मला ऑडिटोरियम में शुक्रवार शाम 6 से 10 बजे तक क्वेर इंडिया गॉट टैलेंट एंड ब्यूटी कांटेस्ट का आयोजन हुआ। सतरंगी रोशनी के बीच इस शो में सिंगिंग, डांसिंग एवं मॉडलिंग आदि कला के विभिन्न रंग देखने को मिले। प्रतिभागियों को आशीर्वाद देने के लिए किन्नर महामंडलेश्वर बबली माई कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
तृतीय लिंग के लोगों में छिपीे कला को मंच पर लाना कार्यक्रम का उद्देश्य
श्री हरी वैश्विक वैष्णव संस्थान के अध्यक्ष ऋषि अजय दास ने बताया कि देश में पहली बार हुए इस कॉन्टेस्ट का आयोजन तृतीय लिंग के लोगों में छिपीे कला एवं संस्कृति को मंच पर लाकर उन्हें उचित अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम में देश के सभी प्रदेशों के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
खनक चित्रा एंटरटेनमेंट की निदेशक, सामाजिक कार्यकर्ता और फैशन डिजाइनर अर्चना दास ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मधुर संगीत के साथ साज-सज्जा और फोटो शूट, फैशन शो, गायन और नृत्य, टैलेंट शो, ब्यूटी पेजेंट, मॉडलिंग और रैंप वॉक, आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता 25 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इनमें से 10 ने डांस प्रस्तुतियां दी और शेष ब्यूटी पेजेंट में शामिल थे।
विजेताओं को मिला क्राउन के साथ नकद पुरस्कार
तीन राउंड में संपन्न हुए इस कांटेस्ट के विजेताओं का निर्णय शैली राय रायपुर, एनी दत्ता कोलकाता और चाओ असम आदि ज्यूरी मेंबर ने किया। —————– प्रतियोगिता के विनर रहे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को क्राउन के साथ नकद पुरस्कार राशि और गिफ्ट हैंपर दिए गए।
इस अवसर पर क्वेर समाज के वीआईपी सहित ट्रांस गेस्ट दिव्यानी मुखर्जी, एलिना, महामंडलेश्वर उज्जैन बबली माई, ऋषि अजय दास, अर्चना दास, मीरा, हितेश, रिषु, रिन्नी, नंदकिशोर भिंडा और प्रमोद गोयल सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इससे पहले गुरुवार को क्वेर इंडिया गॉट टैलेंट एंड ब्यूटी कॉन्टेस्ट शो का एक होटल में ग्रूमिंग सेशन फोटोशूट के द्वारा दिव्य भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतांे से आए क्वेर कम्यूनिटी के प्रतिभागियों ने अपनी कला, कौशल एवं वॉक के माध्यम से शानदार प्रस्तुतियां दी।
ट्रांसजेंडर समुदाय सम्मानजनक जीवन जी रहा
श्री हरि वैश्विक वैष्णव संस्थान के संस्थापक ऋषि अजय दास ने बताया कि सनातन धर्म के प्राचीन ग्रंथों में किन्नरों को देवताओं के रूप में वर्णित किया गया है, जो अद्भुत ढंग से गाते और नृत्य करते थे। देवताओं के मन को लुभाने के साथ-साथ उनमें उपचार करने के गुण भी थे। लेकिन दुर्भाग्य से वर्तमान में ट्रांसजेंडर समुदाय कोे देश-दुनिया में बहिष्कृत माना जाता है। हालांकि यह जानकर ख़ुशी होती है कि वर्तमान में ट्रांसजेंडर समुदाय मजबूती के साथ एक सम्मानजनक सार्वजनिक और व्यावसायिक जीवन जीते हैं।
रिपोर्टर प्रियंका मलिक कैमरामैन रोहित कुमार
मोबाइल नंबर 6376835017

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.