बड़वाह। बुलंद आवाज़ नारी शक्ति आंगनवाड़ी व सहायिका कार्यकर्ता संगठन के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से उनके भोपाल स्थित कार्यालय में मुलाकात की। संगठन की खरगोन जिला अध्यक्ष बड़वाह निवासी अर्चना आरस ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता – सहायीकाओं की समस्याओं को लेकर महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से उनके भोपाल स्थित कार्यालय में मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया हैं। जिसमें दर्शाया गया की मिनी कार्यकर्ता को मुख्य कार्यकर्ता का पद दिया जाए व संपर्क एप और पोषण ट्रेकर दोनों में से एक के माध्यम से ही जानकारी ली जाए। सभी का नियमितिकरण एवं सभी कार्यकर्ताओं का प्रमोशन और ग्रेजुटी दी जाए। इस दौरान ज्ञापन पत्र स्वीकार करते हुए मंत्री ने आश्वासन दिया है कि समस्याओं के विषय में विचार कर शीघ्र ही निराकरण का प्रयास किया जाएगा। इसके पूर्व संगठन के प्रादेशिक पदाधिकारियों की बैठक भोपाल में आयोजित हुई। जिसमें खरगोन जिले की अध्यक्ष अर्चना आरस द्वारा कार्यकर्ता एवं सहायीकाओं के समस्याओं एवं हितों को प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया। साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष ही खरगोन जिला अध्यक्ष आरस द्वारा बड़वाह ग्रामीण सेक्टर की कार्यकर्ता गायत्री सेन को जिला सचिव का पदभार सौंपा गया।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है