जिले में मिसाल कायम करती दादी नाती की जोड़ी
संकल्प को साकार करती तस्वीर
एक पौधा मां के नाम का नया स्वरूप
खरगोन जिले के ग्राम सुरपाला की रहने वाली 84 वर्ष की लीलाबाई पाटीदार अपनी नाती आर्या के जन्मदिवस पर हर वर्ष करती है पौधारोपण। यह काम पिछले 5 सालो से लागतार जारी है। आर्या के जन्म पर ही पिता धीरज पाटीदार व उनकी दादी लीलाबाई द्वारा संकल्प लिया गया था हर वर्ष आर्या के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण करेगे। इस वर्ष जिले के कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के आव्हान पर पूरे जिले में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। इस वर्ष भी आर्या के जन्मदिन के अवसर पर 30 जून को लीलाबाई द्वारा 111 विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इसमें बड़, पीपल, आम, बिलपत्र, चीकू, सागोन कटहएल, शमी,जाम,सीताफल, आवला व खिरनी के पौधों का रोपण किया गया


More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…