
शिकायतकर्ता रामदयाल तनय सुखराम कुशवाहा निवासी ग्राम नीमखेरा जिला निवाडी ने शिकायत में बताया कि उसकी कम्प्यूटर जनसेवा केंद्र ऑनलाइन की दुकान है। रामदयाल ने सोमवार सुबह 9.30 बजे अपनी दुकान बंद कर दी थी। इसके बाद प्रार्थी करीब 3.30 बजे अपनी दुकान पर आया, तो उसने देखा कि दुकान के दरवाजे खुले हुए थे और दुकान से स्कैनर, प्रिंटर, फिंगर डिवाइस और बैग में रखे 65 हजार रुपए गायब थे।
इसके अलावा दुकान में और भी बैग रखे थे, जिसमें पैसे थे। उन बैगों में कितने रुपए थे इसकी रामदयाल ने गिनती नहीं की थी। इसके बाद रामदयाल चोरी की शिकायत लेकर निवाड़ी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
निवाड़ी से जिला ब्यूरो अमित श्रीवास्तव
9685108004

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक