आष्टा /किरण रांका
अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज निकालेगा भव्य जगन्नाथ रथयात्रा।
प्रतिवर्षानुसार आषाढ़ सुदी दूज,दिनाँक 7-7-2024 रविवार को,चंद्रवंशी खाती समाज, अपने आराध्य भगवान जगन्नाथ की,पुरी उड़ीसा की तर्ज पर भव्य रथयात्रा उज्जैन में निकालेगा,रथयात्रा के सम्बंध में जानकारी देते हुए,समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट बी.एस. वर्मा ने बताया कि,इस वर्ष रथयात्रा में समाज के करीब 50 हजार समाज जनों के शामिल होने की संभावना है,क्योंकि खाती समाज कृषि प्रधान समाज है,वर्तमान में बोवनी के कार्य से किसान निवृत हो चुका है,इसलिए इस धार्मिक आयोजन में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी देगा।रथयात्रा का आकर्षण विभिन्न अखाड़े,विशाल रथ में भगवान श्री जगदीश, बहन सुभद्रा,एवं बलदाऊ विशेष मनमोहक रूप में भक्तजनों को दर्शन देंगे,रथयात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए,शुद्ध देशी घी से बने पकवानों के भंडारे का आयोजन समाज द्वारा किया गया है।सभी सनातनी भक्तों से रथयात्रा में पधारने की अपील समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम बागवाला, पूर्व महामंत्री जगदीश पटेल कोठरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल,केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अर्जुनसिंह पटेल मानाखेड़ी, बनपसिंह पटेल मैना,जनपद सदस्य कैलाशनारायण पटेल ,श्रीराम पटेल,ललित पटेल भीलखेड़ी, मंशाराम वर्मा, महेंद्र सिंह पटेल,पखनी,महेश कुमार वर्मा,महेंद्र पटेल,कैलाश बाबूजी, अनूपसिंह वर्मा, अर्जुन वर्मा मानाखेड़ी, महेश करमोदिया, बेदाखेड़ी,राजेन्द्र पटेल,सतीश पटेल मोलूखेड़ी,देवनारायण पटेल चामसी,सरपंच मनोहर लाल,पटेल खड़ी, ठाकुरप्रसाद वर्मा सरपंच,पार्षद प्रतिनिधि तेजपाल मुकाती, बद्रीप्रसाद वर्मा, विक्रमसिंह अजनोदिया, कमोदसिंह वर्मा,भवरासा,देवकरण काकाजी,हरीसिंह वर्मा सरपंच ढाँकनी,डॉ, रतनसिंह जामलिया,देवीप्रसाद वर्मा,अनारसिंह वर्मा,घनश्याम पटेल,सुरेश वर्मा, अमन मेडिकल,एड.भूपेश जामलिया, बाबूलाल वर्मा अध्यापक,मनोहर लाल वर्मा, नारायणसिंह मुकाती,आष्टा,आदि ने की है।


More Stories
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।
अंतरराष्ट्रीय तरंग गोष्ठी में डॉ. जवाहर द्विवेदी का ओजस्वी उद्बोधन रहा आकर्षण का केंद्र
समथर में पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण