Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – अमानगंज
रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो नवयुवकों की मौत,

पटेल समाज में घटना के बाद भारी दुख के साथ आक्रोश, पन्ना अमानगंज सड़क मार्ग पर यघटी घटना

Bmo ने कहा कुछ लोगों ने भीड़ को किया गुमराह

अमानगंज- निप्र- पन्ना जिले के अमानगंज पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम द्वारी- पिपरवाह के बीच कुर्सी मोड सनी ढाबा के पास तेज रफ्तार में किसी अज्ञात बड़े वाहन ने बीती रात एक मोटर बाइक को भयंकर टक्कर मार दी, जिससे घटना में बाइक पर सवार दो नवयुवकों की मौत हो गई। घटना के विषय में ज्ञात हुआ है कि ग्राम द्वारी हनुमतपुरा निवासी दिनेश पटेल पिता चंद्रभान पटेल और संदीप पटेल पिता शंभू पटेल सुबह लगभग 11:30 बजे अपने घर से बिच्छू झरवाने और दवा करवाने को लेकर अमानगंज आए हुए थे जो शाम तक घर नहीं पहुंचे रात करीब 9:00 बजे उनके परिजनों के पास द्वारी निवासी रशीद खान का फोन पहुंचा जिसने फोन पर बताया कि संदीप पटेल और दिनेश पटेल का एक्सीडेंट शनी ढावा के पास हो गया है जो घायल अवस्था में मौके पर पड़े हुए हैं घटना की सूचना मिलते ही पटेल समाज के कई लोग मौके पर जा पहुंचे और तत्काल ही 100 नंबर पुलिस वाहन को फोन लगाकर घटनास्थल पर बुलाया और घायलों को पुलिस के साथ तकरीबन 11:30 बजे अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लेकर आ गए। जहां चिकित्सक जयपाल अहिरवार ने एक युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हल्की-हल्की सांसें चलना बताई गई और इलाज होते-होते उसकी भी मौत हो गई। इस घटना के बाद हनुमतपूरा गांव के पटेल समाज में भारी दुख की लहर दौड़ गई। आज सुबह इन दोनों मृतकों का जब पोस्टमार्टम होने की तैयारी चल रही थी इस समय अचानक समाज के कुछ लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर दी। घटना की सूचना जैसे ही अमानगंज थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया को लगी तो उन्होंने तत्काल मौके पर जाकर गुस्साए परिजनों को शांत किया और दोनों मृतकों को अपनी सुरक्षा में पीएम हाउस पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों ही नवयुवकों का पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही उपरांत मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया। पुलिस का कहना है कि इस लाइन से कौन सा वाहन सड़क दुर्घटना करके भागा है हम पता लग रहे हैं और जल्द ही आरोपी पुलिस के पकड़ में होंगे। घटना अत्यंत दुखद होने के कारण पटेल समाज में भारी दुख की लहर है। पुलिस ने दोनों ही मामले में मर्ग कायम करने के उपरांत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ किए गए नारेबाजी को लेकर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अमित मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी बीएमओ डॉ अमित मिश्रा ने बताया कि घायल जैसे ही रात्रि के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो ड्यूटी रथ चिकित्सक ने उपचार प्रारंभ किया ऐसे में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई जबकि एक पहले से ही घायल अवस्था में अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था उन्होंने कहा इस पूरे घटनाक्रम के पीछे षड्यंत्र कारियों का हाथ है जिन्होंने भीड़ को उकसाया जिसके बाद यह हंगामा हुआ