सरदारपुर एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर व क्लिनिक पर कार्रवाई
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर-विगत दिनों केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई हेतु एसडीएम को ज्ञापन दिया था जिस पर एसडीएम मेघा पंवार द्वारा तहसीलदार मुकेश बामनिया एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ शिला मुजाल्दा को कारवाई हेतु निर्देशित किया था। एसडीएम के निर्देश पर आज शुक्रवार को राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम टांडा खेड़ा मेहगांव में कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की है। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ शिला मुजाल्दा ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम गठित की गई थी। ग्राम टांडा खेड़ा मेहगांव में टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए बिना डिग्री व बिना अनुमति से क्लीनिक व मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहे तारक पाल के यहां से बड़ी मात्रा में दवाइयां तथा इंजेक्शन जब तक किए गए। संचालन से दस्तावेज मांगने पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाया। जिस पर मौका पंचनामा बनाकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। टीम में शामिल डॉक्टर अनिल पाटीदार, डॉक्टर दीपक सोलंकी बीपीएम राजू सिंह गडरिया, बीईई संजय सिंघार ,फार्मासिस्ट आकाश सिंह, ब्लॉक कम्युनिस्ट मोबिलाइजर हुल्लास पाटीदार, प्रधान आरक्षक दिनेश बगड़ावत एवं आरक्षक जितेंद्र सिंधिया द्वारा कार्रवाई की गई।




More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा