Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एक पेड़ माँ के नाम शुरू हुआ अभियान, पर्यावरण सुरक्षित को लेकर जिला अधिकारी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का निरिक्षण
जिला ब्यूरो अमित परौहा की रिपोर्ट
जबलपुर!
मध्यप्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक पेड़ मां के नाम जन अभियान अंतर्गत एवं विगत दिनांक 28 जून 2024 को पौधारोपण विषय पर मानस भवन जबलपुर में एक कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा बताई गई पौधारोपण की तकनीक/परमाकल्चर एवं फूड फॉरेस्ट को धरातल पर उतारने की विधि! इस अभियान को लेकर बुधवार को श्रीमति जयति सिंह, अपर कलेक्टर (विकास) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जबलपुर द्वारा दिनांक 03 जुलाई 2024 को जनपद पंचायत सिहोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत के गोसलपुर, ग्राम पंचायत अगरिया, ग्राम पंचायत घुघरीकला एवं ग्राम पंचायत केवलारी में भ्रमण निरिक्षण किया! इस दौरान पौधारोपण हेतु स्थल निरीक्षण कर निम्नानुसार निर्देश दिए –

  1. पौधारोपण विषय पर उक्त कार्यषाला में बताए गए कार्यों में सम्मेदगिरी गौ शाला के पास की भूमि पर पौधारोपण का कार्य कराया जा रहा है। उक्त कार्य में फलदार पौधे लेने के लिए निर्देष दिए गए, साथ ही साथ समूह की आय बढाने के लिए फलदार पौधे एवं अन्य पौधे लिए जाये जिनसे उनकी आय बढाई जा सके और पौधारोपण का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। फूड फॉरेस्ट में मूल पौधारोपण के साथ बीच-बीच में छोटे-छोटे फलदार पौधे लगाए जावे ।
  2. ग्राम पंचायत अगरिया उक्त स्थल का चयन जिला स्तर के तर्ज पर किया गया था। पौधारोपण में ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल किया जावे। सी.पी.टी. कार्य मनरेगा से किए जाने के निर्देश दिए गए। जिससे पशु पौधारोपण स्थल में प्रवेश न कर सकें। साथ ही बॉयो फेंसिंग किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
  3. ग्राम पंचायत घुघरीकला उक्त स्थल का चयन माइनिंग ऐरिया में किया गया था। साफ-सफाई कराकर अच्छा पौधारोपण का कार्य मनरेगा मद से किया जाये।
  4. ग्राम पंचायत केवलारी उक्त स्थल का चयन जिला स्तर के तर्ज पर किया गया था। पौधारोपण में ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल किया जावे। सी.पी.टी. कार्य मनरेगा से किए जाने के निर्देश दिए गए। जिससे पशु पौधारोपण स्थल में प्रवेश न कर सकें। साथ ही बॉयो फेंसिंग किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया। यह स्थल वन विभाग के बीच में स्थित है। उक्त स्थल पर वृक्षारोपण के बीच में शीषम के पेड़ लगाने के निर्देष दिए गए। जिससे कि समूह की आय में बढोत्तरी की जा सके।
    फूड फॉरेस्ट बनाने से फॉरेस्ट विकसित होने के साथ-साथ फलदार पौधों का पौधारोपण किया जावेगा। जिससे ग्रामीणजनों की आजीविका सुदृढ़ होगी एवं पौधारोपण का संरक्षण एवं संधारण होगा।
    निरिक्षण के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं जनपद पंचायत सिहोरा सी ई ओ जीतेन्द्र गुप्ता, आकांक्षा नामदेव, प्रियंका तिवारी, दीपक विश्कर्मा, सहित सरपंच सचिव एवं स्थानीय नागरिक उपस्थिति रहें!