Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा /किरण रांका
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ी के प्रांगण में आज प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर भाजपा के जिला महामंत्री एवं एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्री धारा सिंह पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री धर्म सिंह आर्य, मेना मंडल के महामंत्री श्री विष्णु परमार,कमलसिंह ठाकुर,महेंद्रसिंह ठाकुर उपस्थित रहे । पौधरोपण के साथ डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती भी मनाई गई।
विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए एवं उसकी सुरक्षा भी करना चाहिए । इस अवसर पर विधायक ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए । उक्त कार्यक्रम ग्राम पंचायत खड़ी हॉट द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सभी पंचों ने एक-एक पेड़ लगाने की बात कही । इस कार्यक्रम को ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मनोहर सिंह पटेल ने विद्यालय परिसर में 300 पौधे लगवाकर प्रारम्भ किया एवं 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है । ग्राम पंचायत द्वारा पिछले वर्ष 200 पौधे लगाए गए थे जिसमें सभी के सभी पौधे जीवित हैं इस कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ी के समस्त स्टाफ द्वारा एक-एक पौधा एवं टी गार्ड लगाने की घोषणा की गई । इस अवसर पर शाला के प्राचार्य श्री कमल सिंह मालवीय,भादर सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह तोमर, श्रीमती अलका सोनी,महेंद्र सिंह तोमर, लखन लाल तोमर, सतीश वर्मा, देवकरण प्रजापति उप सरपंच, नारायण सिंह कलाकार, ऊकार प्रसाद कंडक्टर, गोपाल सिंह ठाकुर, गजराज सिंह पटेल, मुकेश पंच, अरविंद पंच, सज्जन सिंह, हुकुम राणा,एवं स्टाफ के सदस्य,ग्राम के सभी वरिष्ठ जन,छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन सीताराम वर्मा के द्वारा किया गया कमल सिंह मालवीय प्राचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।