सरदारपुर फोरलेन से रिंगनोद तक टू लेन डामरीकरण रोड की मिली सौगात
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर- सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के विशेष प्रयासो से सरदारपुर फोरलेन से भौपावर ग्रीड होतेे हुए रिंगनोद तक टू लेन डामरीकरण सडक की सौगात मिली है। यह सौगात प्रदेश के 2024-25 के बजट मे 17.50 करोड की लागत से मिली है जिसमे 7 किलोमीटर सडक मार्ग का टू लेन डामरीकरण सडक निर्माण किया जाएगा। सरदारपुर फोरलेन से भौपावर ग्रीड पर टू लेन सडक निर्माण नही होने से आवागमन मे परेशानियो का सामना करना पडता था साथ ही आए दिन दुर्घटनाए घटित हो रही थी। भौपावर तीर्थ पर विभीन्न प्रदेशो से आने वाले श्रृध्दालुओ को भी परेशानिया उत्पन्न हो रही थी जिसकी टू लेन सडक की मांग लम्बे समय से की जा रही थी जिसको दृष्टिगत रखते हुए विधायक प्रताप ग्रेवाल टू लेन डामरीकरण रोड की स्वीकृती के लिए प्रयासरत थे। डामरीकरण टू लेन सडक की स्वीकृती पर भौपावर सरपंच प्रतिनिधी मदन मखोड, उपसरपंच हेमन्त दांगी, रिंगनोद सरपंच प्रतिनिधी प्रकाश मौर्य, जनपद सदस्य प्रकाश परमार, शंभु चैधरी, गोपाल मारू, राकेश पडियार, गोपाल सौलंकी, शंकरदास बैरागी, अर्जुन गेहलोत आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक ग्रेवाल का आभार व्यक्त किया।


More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी