थाना परिसर मे पुलिस स्टाफ के द्वारा किया गया पौधारोपण का कार्यक्रम
प्रितेश घोड़ावत
कल्याणपुरा थाना परिसर में थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। कुल 100 पौधे लगाए गए। जिसमें फलदार, छायादार एवं फुल के अलावा कई महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए हैं। मौके पर थाना प्रभारी भूरिया जी ने कहा कि पेड़ ही जीवन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए। अपने जन्मदिन पर माता पिता के नाम पर कम से कम पांच पौधे प्रतिवर्ष जरूर लगाएं। पर्यावरण की यदि बात करें तो अब संतुलन बिगड़ता जा रहा है। पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदूषित पर्यावरण के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। प्राकृतिक विपदा और सुनामी इसका उदाहरण है। पेड़ पौधे हम सबको छाया व फल आदि देते ही हैं। इसके अलावा आंतरिक रूप से हमारे जीवन को जरूरी बहुमूल्य सांसें भी प्रदान करती है। इसलिए पेड़ लगाओ जीवन बचाओ पेड़ है तो जल है। पौधरोपण कार्यक्रम में उनि खेमसिह चौहान, स उ नि हीरालाल गरवाल,प्रा. आर. जितेंद्र साखला,आर. राजेंद्र आर रविन्द्र,आर, राहुल,आर मनीराम, समस्त थाना के पुलिस कर्मी शामिल थे।




More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है