लोकेशन – श्योपुर
बिजली समस्या को लेकर किसानों ने बड़ौदा बिजली ऑफिस का घेराव किया

बत्तीसा क्षेत्र के राजपुरा, कुड़ायथा, भिलवाड़िया, हथवारी, पीपल्दा, ललितपुरा के किसानों ने बिजली समस्या को लेकर शुक्रवार को बिजली कंपनी बड़ौदा के ऑफिस का घेराव करके प्रदर्शन किया । किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को 10 घंटे निर्बाध रूप से बिजली देने, क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने एवं रात्रि के 1:00 बजे के शेड्यूल में परिवर्तन करने की मांग को लेकर 8:00 बजे से 11:00 बजे तक 3 घंटे प्रदर्शन किया है । वर्तमान समय में किसान धान की फसल की तैयारी में लगा हुआ है परंतु बिजली की समस्या का सामना किसानों को करना पड़ रहा है । बिजली कंपनी के अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान करने में असफल साबित हुए हैं । किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली की समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन किया जाएगा । इस दौरान बिजली कंपनी के जेई अमित सिंह ने किसानों के बीच में बैठकर समस्याएं सुनकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया ।
श्योपुर से गुलाब सिंह मारु की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है