सरदारपुर
राजोद अभाविप की नवीन कार्यकारिणी घोषित दीपक बने अध्यक्ष व विनय मंत्री

सरदारपुर- राजोद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद नगर इकाई द्वारा विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गयी।
जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव साहू उपस्थित रहे। गौरव साहू ने बताया कि सेवा , समर्पण, संघर्ष , अनुशासन व संस्कारित आंदोलन के 76वर्ष पूर्ण हो गए। एक राष्ट्र की शक्ति उस राष्ट्र के युवाओं में निहित है । युवाओं की मेहनत, रचनात्मकता ओर संकल्प से हम मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते है। विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है , जो राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रहा है। संगोष्ठी के पश्चात अभाविप की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष – दीपक अलोलिया व नगर मंत्री – विनय जैसवाल को बनाया गया।
वही नगर उपाध्यक्ष -कान्हा कहार, आशुतोष सरा , हर्ष पटेल
नगर सह मंत्री – शुभम धाकड़ , प्राची पंवार , करण चौधरी
विद्यालय प्रमुख – रौनक मदारिया
सह प्रमुख – प्रेम तिवारी
नगर एस एफ डी प्रमुख – रोहित पोपण्डिया
सह प्रमुख – गोविंद सेकवाडीया
नगर एस एफ एस प्रमुख- आशुतोष सेकवाडिया
सह प्रमुख – सुजल सगित्रा
नगर कलामंच प्रमुख- अतुल सरा
सह प्रमुख- काजल राठौड़
सोशल मीडिया प्रमुख- नमन कावलिया
सह प्रमुख – राघव सलित्रा , सुजल जैसवाल, इसके अलावा अर्जुन पोपण्डिया ,तेजस अटोलिया , भानु मेहता, अर्जुन मदारिया , प्रदीप मदारिया , नीतीश पिपलिया व कमलेश सेकवाडिया को नगर कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
सरदारपुर से राहुल राठौड़ की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है