Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – अमानगंज
रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी

गुनौर विधायक का नगर अमानगंज दौरा,सुनी जनता की समस्याएँ


मध्य प्रदेश की गुनौर विधानसभा 59 से विधायक राजेश वर्मा का नगर अमानगंज के वार्ड क्रमाँक 05 व 06 में भ्रमण कार्यक्रम पार्टी की ओर से रखा गया। कार्यक्रम के तहत विधायक नगर परिषद अमानगंज पहुंचकर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति सारिका खटीक एवं पार्षदों द्वारा रोरी तिलक, पुष्पमाला से स्वागत किया गया। उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर वरिष्ठों का सम्मान विधायक राजेश वर्मा द्वारा किया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं एवं नगर के लोगों से मुलाकात कर समस्याएँ सुनी व तत्काल हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देश दिए। भारी बारिश के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पैदल भ्रमण किया। वार्ड क्रमाँक 05 में स्थानीय लोगों द्वारा सार्वजनिक शौचालय निर्माण की माँग रखी गई। झिरियन मंदिर पहुंचकर एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। मीडिया से चर्चा में विधायक राजेश वर्मा ने कहा कि गुनौर विधानसभा की जनता ने मुझे जो सेवा का अवसर दिया है मेरा पूरा प्रयास है कि जन जन तक पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराने की पूरी कोशिश करुंगा
साथ में भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, नगर परिषद अध्यक्ष अमानगंज श्री सरिका शारदा खटीक,राम लाल लखेरा, लल्लू लाल रावत, मुकेश चौबे, राजदीप गोस्वामी, अरविंद दुबे, अरविंद गोस्वामी, श्री मती स्वाति सोनी, बिमलेश राजपूत, प्रीति गोस्वामी, एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता समस्त पत्रकार उपस्थित रहे

 

रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी