🔷
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
⏩कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले मे पदस्थ नायब तहसीलदारों के मध्य नवीन कार्य दायित्व सौंपा जाकर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी आदेशानुसार प्रभारी नायब तहसीलदार बरही वृत्त खितौली श्री मनोज नामदेव को न्यायालय नायब तहसीलदार वृत्त पिपरिया कला में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार सहायक अधीक्षक भू- अभिलेख ओम बाबू बघेल को नायब तहसीलदार वृत्त बचौया कुआं तहसील बहोरीबंद तथा प्रभारी नायब तहसीलदार बरही वृत्त पिपिरियाकला नरेन्द्र कुमार खरे को प्रभारी नायब तहसीलदार तहसील विजयराघवगढ़ वृत्त देवराकलां में पदस्थ किया गया है।

More Stories
नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जल संरक्षण हेतु किया श्रमदान, दिया जल बचाने का संदेश
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन