Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

🌐ख़बर

स्लग:/संवाददाता पंकज दुबे/परासिया/उमरेठ/मोरडोंगरी
🔶स्वस्थ एवं तंदुरुस्त जिले की परिकल्पना को करें साकार

🔶डेंगू से बचाव व इलाज में कोताही मंजूर नहीं

🔶एमआरआई जांच के शुल्क में होगी कमी

🌀छिंदवाड़ा-
इस बदलते मौसम में बीमारियों के बढ़ते प्रकोप एवं डेंगू के बढ़ते प्रभाव को रोकने हेतु विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। इस संवेदनशील विषय पर लापरवाही और कोताही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं और मौसमी बीमारियों के त्वरित इलाज के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाना होगा। उक्त आशय के निर्देश युवा सांसद विवेक बंटी साहू ने यहां आयोजित अधिकारियों एवं चिकित्सकों की संयुक्त बैठक में दिए हैं।
जिला अस्पताल में आज सुबह हुई एक आवश्यक बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन को एमआरआई जांच के शुल्क को कम करने, मेडिकल कॉलेज में हिस्टोपैथोलॉजी लैब को तुरंत प्रभाव से प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए हैं। सांसद साहू ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से शल्य चिकित्सा हेतु आने वाले मरीजों को इंतजार ना कराते हुए तुरंत सेवा प्रदान करने के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं। इस बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर सोनिया को डेंगू के बचाव एवं उसके समुचित इलाज पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए और सिकलसेल से पीड़ित मरीजों को निशुल्क खून की आपूर्ति समय पर किए जाने की सुनिश्चितता के लिए भी कहा गया है।
जिला सीएमएचओ को ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था को चुस्त करने एवं डेंगू की जांच और त्वरित इलाज की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र व राज्य सरकार की संजीवनी क्लिनिक को जल्द से जल्द चालू करने की व्यवस्था बनाई जाए। शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के इन दिनों में सांप के काटे जाने की घटनाएं अधिकतम होती हैं। इसके लिए जिले के समस्त अस्पतालों में “एंटी वेनम” इंजेक्शन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस बैठक में एडीएम केसी बोपचे, एसडीएम सुधीर जैन, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ सिन्हा, डॉक्टर हितेश मिश्रा, डॉक्टर हर्षवर्धन कुडपे, डॉक्टर जैन व डॉ कृष्ण हरजानी सहित अन्य अधिकारीगण व चिकित्सकगण भी मौजूद थे।

🚨सांसद निधि से जिला अस्पताल को मिली एंबुलेंस की सौगात —

मरीज के लिए पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था को प्रदान करने के उद्देश्य से नवनिर्वाचित सांसद विवेक बंटी साहू के द्वारा अपनी सांसद निधि से एक एंबुलेंस तत्काल रूप से प्रदान की गई है।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ कृष्ण हरजानी के द्वारा सांसद महोदय को इस समस्या से अवगत कराया था, जिसे तुरंत निराकरण करते हुए सांसद विवेक बंटी साहू के द्वारा सांसद निधि से जिला अस्पताल हेतु एक एंबुलेंस स्वीकृत की गई है।
सांसद की इस सौगात पर निर्णय पर चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं आम नागरिक जनों ने उनके प्रति आभार ज्ञापित किया है।