यूनियन बैंक का मैनेजर आशीष यादव ने महिला के डकारे रुपये।
वीडियो में सुना जाय तो मैनेजर बार बार इस बात को स्वीकार कर रहा है कि पैसे रिवर्स हो जाएंगे। अगर गोलमाल नही किया तो पैसे रिवर्स होने की बात क्यो की जाती रही। महीनों तक महिला को बरगलाने के बाद अब जेल भिजवाने की धमकी मैनेजर क्यो दे रहा है। आखिर आजतक निराकरण क्यो नही हुआ। दिलीप ट्रेडर्स जिसे लोन पाने वाला जानता ही नही कभी मिला ही नही आज भी नही जानता उसने विनीत चौरसिया के अलावा कोई कोटेशन दिया ही नही तो दिलीप ट्रेडर्स से किसकी सेटिंग थी जिसने 110000 का कोटेशन लगा महिला के खाते से पैसा निकाला,आखिर डीडी ले जाने वाले व्यक्ति का नाम और दस्तखत रजिस्टर में करवाये जाते है लेकिन दिलीप ट्रेडर्स की डीडी में ऐसा क्यो नही हुआ कौन ले गया किसको दिया। मामले में गोलमाल तो है इसलिए बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कलेक्टर मैहर को संज्ञान लिया जाना चाहिए। सुने वीडियो मैनेजर की बॉडी लैंग्वेज पढ़ अंदाजा लगाइए क्या हुआ है मामले में।☝️

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है