
25 लाख रूपये की लागत से होगा निर्माण, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो मे मिलेगी सुविधा
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत बोला मे माही नदी तट स्थित माही माता मंदिर प्रांगण मे 25 लाख की लागत से निर्मीत होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपुजन किया। ग्राम बोला के माही माता मंदिर प्रांगण मे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की मांग विगत कई समय से की जा रही थी माही माता मंदिर पर प्रतिवर्ष भागवत कथा का आयोजन किया जाता है एवं क्षैत्र की प्रसिध्द माही पंचकोशी पदयात्रा के दौरान भी पदयात्री माही माता मंदिर बोला पहुचते है जिसको लेकर ग्रामीणो द्वारा विधायक ग्रेवाल से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य की मांग की गई थी जिस पर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने ग्रामीणो की मांग को पूरा करते हुए 25 लाख रूपये के सामुदायिक भवन की सौगात बोला मे दिलवाई है जिसका भुमिपूजन विधायक ग्रेवाल द्वारा बुधवार को किया गया। सामुदायिक भवन के निर्माण से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो मे ग्रामीणो एवं श्रृध्दालुओ को सुविधा मिलेगी। भुमिपूजन कार्यक्रम मे सरपंच प्रतिनिधी धुलीराम भाबर, नंदराम चौधरी, लक्ष्मीनारायण मेरोता, फुलचंद रोईवाल, चुन्नीलाल टांक, राधेश्याम टांक, पदमानन्द वागडी, बंकट मेरोता, जगदीश वागडी, रामप्रसाद प्रजापत, रमेश गामड, मनोहर प्रजापत, सचिव कैलाशचन्द्र टांक, रोजगार सहायक शर्मालाल भुरिया, जीवन मारू आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण