Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरदारपुर से राहुल राठोड़

सरदारपुर- राजोद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजोद द्वारा नगर के विभिन्न विद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली। अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव साहू ने बताया कि विद्यालय सदस्यता अभियान 15 जुलाई से प्रारंभ हो गया इस अभियान के निमित्त विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ में जाकर सदस्यता अभियान तथा विद्यार्थी परिषद के कार्यो की जानकारी देंगे। किस प्रकार से विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल 1949 से ही विद्यार्थीहित , समाजहित व इस देश के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। विद्यार्थी कल का नही बल्कि आज का नागरिक है। विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ साथ देशभक्ति व समाज सेवा की भावना का निर्माण हो। परिषद वह पाठशाला है जहाँ सामान्य विद्यार्थी भी नेतृत्ववान बनता है , परिषद वह पाठशाला है जहाँ छात्राएं साहसी व निडर बनती है। प्रत्येक विद्यालय में टोली बनाकर अभाविप के कार्यकर्ता जाएंगे व उस संस्था में विद्यार्थियों के समक्ष विषय रखकर सदस्यता ग्रहण करायेंगे। राजोद में सदस्यता अभियान के दौरान अमन कावलिया , विनोद जैसवाल , रौनक मदारिया , रोहित पोपण्डिया , अतुल सरा , प्रवीण तिवारी , शुभम धाकड़ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।