
देवशयनी एकादशी से भगवान नारायण वैकुंठ धाम में विश्राम करते है तो भगवान भोलेनाथ इस ब्रम्हाण्ड की चराचर सत्ता को चतुर्मास के लिए सम्भालते है जो कि एकादशी के वाद से शरू होता है जिसमे सवसे पहला महीना श्रावण मास का होता है जो शिवजी को अति प्रिये होता है बाबा सहज भले में ही भक्तों का कल्याण के लिए ततपर रहते है,
उक्त उदगार पिपलेश्वर धाम गुना में चल रही शिवकथा के चतुर्थ दिवस में विश्व के सवसे कम उम्र से सभी कथाओ का गायन करने बाले हमारे गुना जिले के गौरव ओर मध्यभारत के सुप्रसिद्ध प्रवक्ता बालव्यास शाश्वत जी महाराज ने व्यक्त किये,जैसा कि विदित है पूज्य महंत कैलाश गिरी जी महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीशिव महापुरणकथा कथा जिसमे नगर के वरिष्ठ गणमान्य लोग भाग ले रहे आज कथा के मुख्य यजमान श्री पुरुषोत्तम शर्मा ऋषीश्वर जी रहे,कथा में माता बहनों की अधिक भीड़ होने के कारण महंत जी ने विशेष व्यवस्था की है आयोजको ने नगर के धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है,

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया