
23 जुलाई 2024 जयपुर कारगिल युद्ध विजय के 25 वर्ष से गांठ के अवसर पर ‘एक स्वर- एक समय” पर राजस्थान की हर स्कूल में राष्ट्रीय गान का ऐतिहासिक गायन रखा जाएगा । राष्ट्रीय गान के माध्यम से अपने जीवन का बलिदान देने वाले 527 वीर पुत्रों को श्रद्धांजलि दिए जाने के राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति की ऐतिहासिक पहल के आग्रह को राजस्थान सरकार द्वारा समर्थन के के लिए कर्नल देव आनंद ने शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी का धन्यवाद किया।
राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद गुर्जर ने मीडिया बंधुओ से रूबरू होते हुए बताया कि कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में “राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति” कारगिल युद्ध मैं अपने जीवन का बलिदान देने वाले 527 वीर पुत्रों को नमन करने हेतु 11:25 मिनट पर 26 जुलाई 2024 के दिन संपूर्ण भारतवर्ष में विभिन्न स्थानों पर 1 मिनट का मौन एवं राष्ट्रीय गान के गायन का कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिक , विद्यार्थी एवं नागरिक अपने सबसे नजदीकी स्कूल या वार मेमोरियल पर पहुंच कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। ईस कार्यक्रम के माध्यम से देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के समर्थन में एक संदेश देने का प्रयास है कि, हमारे राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले हर वीर सैनिक एवं वीर नारीयो के साथ देश सदैव खड़ा है। शहीद सम्मान समिति इस कार्यक्रम को गत 3 वर्षों से अपने-अपने स्तर पर स्थानीय शिक्षण संस्थानों के सहयोग से हर वर्ष करती रही है । कर्नल ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के हर युवा एवं नागरिक को कारगिल के वीर पुत्रों की नमन कार्यक्रम में जोड़ने हेतु देश के विभिन्न राज्यों से आग्रह किया गया है। उम्मीद है आने वाले दो-तीन दिनों में राजस्थान की तर्ज पर दूसरे प्रदेश भी अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर पुत्रों के सम्मान में इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
सैनिकों के कल्याण के लिए सदैव कार्य करने वाली भारतीय जनता पार्टी द्वारा कारगिल युद्ध में अपने जीवन का बलिदान देने वाले सैनिकों के सम्मान में 26 जुलाई को 11:25 पर 1 मिनट का मौन तथा राष्ट्रीय गान का ‘एक स्वर- एक समय” आयोजन किए जाने के दिशा निर्देश के उपरांत प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक एवं नागरिकों में गर्व की अनुभूति का एहसास देखा जा सकता है । थोड़े दिनों पहले इस कार्यक्रम के बैनर का विमोचन करते हुए राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी ने कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में इस ऐतिहासिक कार्य को पूर्ण करने की बात कही थी । यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह कार्यक्रम अपने तरीके का पहला कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें करोड़ों की संख्या में देश के युवा एवं नागरिक अपने सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रीय गान का आयोजन करने जा रहे हैं। देश के हर नागरिक से 26 जुलाई के दिन अपने-अपने निवास स्थान के निकट स्कूल या युद्ध स्थल या सार्वजनिक स्थान पर इकट्ठे होकर 11:25 मिनट पर देश के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर पुत्रों की याद में राष्ट्रीय गान गाकर एकता का संदेश दे।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.