Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

26 जुलाई 2024 जयपुर कारगिल दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आज प्रदेश की हर स्कूल , शिक्षा विभाग के कार्यालय, प्रदेश मैं जिला स्तर पर बने युद्ध स्थल तथा विभिन्न स्थानों पर प्रदेश के नागरिकों द्वारा 11:25 पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। एक समय एक साथ राष्ट्रीय गान के के माध्यम से 527 मां भारती के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले रणबाकुरो को नमन किया गया । यह एक ऐतिहासिक एवं अनोखी पहल राजस्थान सरकार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी द्वारा , राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति के अध्यक्ष कर्नल देव आनंद के अनुरोध पर किया गया। इस कार्यक्रम को राजस्थान के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग जगह पर नागरिकों द्वारा बड़ी संख्या में हिस्सा लिया गया। इस कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के बॉर्डर इलाके में रहने वाले गुर्जर बकरवालों ने अपने-अपने दूर दराज के डेरों में राष्ट्रगान के इस ऐतिहासिक पर्व में 11:25 पर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन रखा गया तथा उसके उपरांत मौजूद नागरिकों एवं विद्यार्थियों द्वारा खड़े होकर कारगिल युद्ध में अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर पुत्रों के सम्मान में राष्ट्रीय गान किया गया।
जयपुर के गांधीनगर स्थित लेफ्टिनेंट पारीक बालिका विद्यालय में कार्यक्रम में जयपुर की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर एवं शहीद सम्मान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद ने ऐतिहासिक राष्ट्रगान के कार्यक्रम में हिस्सा लिया । कार्यक्रम में कर्नल देव आनंद ने कारगिल युद्ध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत यह कमात्र हाई एल्टीट्यूड युद्ध लड़ा गया था जिसमें भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं बलिदान के फल स्वरुप पाकिस्तान के सैनिकों को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था । उन्होंने अपनी चर्चा के दौरान बताया कि युद्ध में अपना जीवन का बलिदान देने वाले मां भारती के सैनिकों को वीर पुत्र एवं उनकी पत्नी को वीर नारी शब्दों से संबोधित किया जाता है ।
जयपुर की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर ने सैनिकों के बलिदान को नमन करते हुए बताया कि एक साथ एक समय पर देश के बालक एवं बालिकाओं द्वारा हर स्कूल में राष्ट्रीय गान के गायन के कार्यक्रम की शुरुआत करवाने के ऐतिहासिक फैसले पर राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी का आभार जताते हुए शहीद सम्मान समिति के इस अनुरोध के लिए भी आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद बालिकाएं तथा नागरिकों द्वारा भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के उद्घोष से स्कूल का प्रांगण महक उठा । कार्यक्रम के पश्चात एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर एवं कर्नल देव आनंद ने पौधा लगाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शहीद सम्मान समिति के राष्ट्रीय सचिव कमांडो मुकेश एवं प्रदेश सचिव कमांडो नरेंद्र शेखावत ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रिंसिपल श्रीमती सुमित्रा डूडी में धन्यवाद उद्बोधन में वीर पुत्रों के सम्मान में किए राष्ट्रीय गान के आयोजन के मौके पर पधारे अतिथियों का आभार जताते हुए बालिकाओं से वीर बलिदानी पुत्रों से देश के लिए हर कुर्बानी की प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में बालिका विद्यार्थियों द्वारा भारत माता की जय के उद्घोष से स्कूल का प्रांगण गूंज उठा।
कार्यक्रम के उपरांत जयपुर महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर एवं कर्नल देव देव आनंद तथा शहीद सम्मान समिति के सदस्यों द्वारा अमर जवान ज्योति पर पुष्प अर्पित किए गए
श्रीमती शैली अग्रवाल ,श्रीमती मंजू वशिष्ठ, श्रीमती नीता माथुर ,श्रीमती प्रियंका भारद्वाज, श्रीमती अमित सिंह, श्रीमती प्रियंका मीणा ,श्रीमती अनीता अग्रवाल कार्यक्रम में मौजूद रहे।